रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से देश के मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है। मुसलमानों को इससे कोई नुकसान नहीं होगा।
आरपीआई ने पवन गुप्ता को उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष घोषित किया।
अठावले ने कहा कि आरपीआई यूपी में विस्तार पर काम कर रही है। अभी यहां पर हमारे 25 लाख सदस्य हैं। अब हम एक करोड़ सदस्य बनाने पर काम कर रहे हैं।