फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अल्ट्रासाउंड व खून की जांच के लिए भटक रहे मरीज

Tue, 25 Jun 2024 05:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड व खून की जांच कराने के लिए भटकना पड़ रहा है। डिजिटल एक्स-रे भी आधा अधूरा ही काम कर रहा है। यहां दो में से एक एक्स-रे मशीन पिछले एक माह से खराब है। ऐसे में लोग निजी जांच केंद्रों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में स्थित अल्ट्रासाउंड कक्ष अक्सर बंद रहता है। सोमवार को भी यहां ताला लगा रहा। जिससे मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जांच करानी पड़ी। इसी तरह खून की जांच कराने के लिए जब मरीज पैथालॉजी जाते हैं, तो पता चलता है कि आधी-अधूरी जांच ही हो पाएगी। यहां लगी मशीन करीब 15 दिन से कभी तकनीकी खराबी तो कभी बिजली की समस्या से बंद है। वहीं करीब एक माह से खराब चल रही डिजिटल एक्स-रे मशीन सोमवार को चालू तो हुई। लेकिन सीने का एक्स-रे करने वाला हिस्सा अभी भी खराब है। वहीं साधारण एक्स-रे करने वाली दो मशीनों में से एक मशीन भी विगत एक माह से खराब है। जिससे मरीजों को आधी-अधूरी जांच के सहारे इलाज कराना पड़ता है। चिकित्सक की सलाह पर लोग जरूरी जांच के लिए निजी जांच केंद्रों पर जा रहे हैं। ऐसे में जहां लोगों का समय व पैसा बर्बाद हो रहा है। वहीं अनावश्यक भागदौड़ भी करनी पड़ रही है।


अल्ट्रासाउंड के लिए दो चिकित्सक तैनात हैं। इसमें से डॉ. वीपी सिंह बीमार होने के कारण लखनऊ में भर्ती हैं। वहीं दूसरे चिकित्सक डॉ. इंद्रदेव चौधरी सुनवाई के लिए कोर्ट गए हैं। जिससे अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद है। पैथालाॅजी मशीनों की जानकारी नहीं थी। इसे जल्द ठीक कराया जाएगा। एक्स-रे मशीन भी ठीक कराने के लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रामगोपाल, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें