फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्थाओं को लेकर क्वारंटीन किए गए लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जीसीआरजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में क्वारंटीन किए गए कई लोगों ने बुधवार को सफाई व्यवस्था ठीक से न होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। साथ ही उन्होंने खाने में पौष्टिक चीजें न मिलने का भी आरोप लगाया। हंगामे के दौरान इन लोगों ने डस्टबिन गिरा दिए। सोशल मीडिया पर हंगामे का वीडियो वायरल होने के बाद देर शाम एसडीएम डॉ. संतोष कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया। इस संबंध में नगर पंचायत बीकेटी के अधिशासी अधिकारी शिरीष मिश्रा का कहना है कि क्वारंटीन किए गए लोगों को सुबह चाय और बिस्कुट नाश्ते के रूप में दिया जाता है। इसके बाद भोजन में दाल, चावल, रोटी और शाम को सब्जी व रोटी दी जाती है। क्वारंटीन किए गए लोगों द्वारा लगातार मनमानी खाद्य सामग्री की मांग की जाती है जिसे भी पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बुधवार को हंगामे के दौरान क्वारंटीन किए गए कई लोगों ने वहां रखे डस्टबिन तक गिरा दिए जिससे कूड़ा फैल गया। सफाई कर्मियों ने बाद में सफाई की और सैनिटाइजेशन कराया गया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी डॉ. संतोष कुमार का कहना है कि उन्होंने इस सेंटर का निरीक्षण किया लेकिन हंगामे वाली कोई भी बात सामने नहीं आई है। वहां हंगामा नहीं हुआ है। कागज में सूखी रोटी देने का आरोप क्वारंटीन किए गए लोगों ने खराब खाना देने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें कागज में लपेटकर सूखी रोटी दी जाती है। वीडियो में साफ नहीं हो पा रहा है कि वीडियो कौन बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें