राजधानी लखनऊ के लोहिया संस्थान में 25 वर्षीय एक युवक का छह महीने से इलाज चल रहा था। शनिवार को उसकी तबियत खराब हो गई। आनन-फानन में उसे संस्थान में भर्ती करवाया गया लेकिन सुबह उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजन आ गए। नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और कर्मचारी से मारपीट भी की।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। काफी देर समझाने बुझाने के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए।
निदेशक, प्रोफेसर दीपक मालवीय का कहना है कि उसे गले का कैंसर था। उसे बचाने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन मौत हो गई।