लखनऊ। लखीमपुर निवासी मरीज सोमवार को पीजीआई में इमरजेंसी और विभागों के चक्कर काटता रहा, पर उसे इलाज नहीं मिला। थक-हारकर वह बिना इलाज के ही लौट गया।
पीजीआई में मदनलाल पेशाब की थैली के पास पस बनने की शिकायत लेकर रीनल ट्रांसप्लांट सेंटर पहुंचे। यहां से उन्हें नवीन ओपीडी के यूरोलॉजी विभाग भेज दिया गया। यहां डॉक्टर ने हालत देखकर इमरजेंसी भेज दिया। मदनलाल का आरोप है कि वहां से फिर जनरल अस्पताल में जनरल सर्जरी विभाग के डॉक्टर के पास भेज दिया गया। हालांकि, यहां भी उन्हें इलाज नहीं मिला और वह बिना इलाज कराए ही मायूस लौट गए। संस्थान के जिम्मेदारों ने जानकारी न होने की बात कही है।