फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के बेटे ने लगा दिया महिला को इंजेक्शन, कुछ ही देर में मरीज ने तोड़ा दम

Sun, 17 Dec 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
एनेक्सी के पास स्थित हांडा अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद शनिवार सुबह महिला मरीज की मौत हो गई। नाराज परिवारीजनों ने अस्पताल संचालक के बेटे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


परिवारीजनों का आरोप है कि अस्पताल संचालक का बेटा डॉक्टर नहीं है फिर भी उसने इलाज किया और इंजेक्शन लगा दिया, जिससे मरीज की जान चल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

उन्नाव की रहने वाली मरीज द्रोपदी शुक्ला को शुक्रवार रात पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। तीमारदार उसे लेकर हांडा अस्पताल आए थे। आरोप है कि अस्पताल संचालक डॉ. मुकेश हांडा ने खुद इलाज न करके अपने बेटे समर से मरीज का इलाज कराया, जो डॉक्टर नहीं है। वह मैनेजमेंट का काम देखता है।
विज्ञापन


परिवारीजनों का कहना है कि गलत इंजेक्शन लगते ही मरीज की हालत गंभीर हो गई। हालत बिगड़ती देख डॉक्टर उसे दूसरे अस्पताल ठेलने की तैयारी में थे, मगर परिवारीजनों ने ले जाने से मना कर दिया। शनिवार सुबह मरीज की मौत हो गई।

परिवारीजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने नीरज की तहरीर पर अस्पताल संचालक मुकेश हांडा के बेटे समर समेत अन्य डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मेरे बेटे पर लो आरोप गलत

- फोटो : demo
अस्पताल संचालक डॉ. मुकेश हांडा का कहना है कि मेरे बेटे पर लगाए गए आरोप गलत हैं। जब मरीज के परिवारीजन मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे थे तो उसकी हालत गंभीर थी। उन्हें दूसरी जगह भेजने को कहा गया, लेकिन वे इसी अस्पताल में उपचार कराने को कह रहे थे।

वहीं, हुसैनगंज इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह ने कहा कि मरीज की मौत पर परिवारीजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें