फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान हुए यात्री

Sat, 11 Nov 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दीपावली पर घर लौटने वालों की शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर शाम तक भीड़ रही। ऐसे लोगों को ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान होना पड़ा। ट्रेनों में भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही है। फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार को तीन घंटे लेट पहुंची। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस और हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल पौने दो घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल सवा घंटा, देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल एक घंटा और लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन पौन घंटा विलंब से पहुंची।
वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार रात चार घंटे विलंब से आई। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे और प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा लेट पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन का कहना है कि देर से आने वाली ज्यादातर ट्रेनें लंबी दूरी वाली हैं। ये ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें