मलिहाबाद। उन्नाव जनपद के बांगरमऊ गंजमुरादाबाद निवासी यात्री हरिशंकर (40) का रविवार दोपहर ट्रेन से उतरते वक्त सीढ़ी में फंसने से पैर कट गया। पुलिस के मुताबिक सहिलामऊ से गुजरते वक्त ट्रेन के धीमे होने पर हरिशंकर उतरने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसलकर ट्रेन की सीढ़ी में फंस जाने से कट गया। हादसे की सूचना पर स्थानीय रेलवे कर्मचारियों ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। हरिशंकर लखनऊ से हरदोई जा रहे थे।