चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर रविवार को सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ जवानों ने दिल्ली जा रहे एक यात्री के पास से 25 कारतूस बरामद किए।
यात्री को सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सरोजनीनगर पुलिस के मुताबिक नायकनगर निवासी अरुण कुमार चतुर्वेदी रविवार को जेट एयरवेज की उड़ान (एस-2/468) से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।
बोर्डिंग के दौरान सुरक्षा जांच में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने उनके बैग से .32 बोर के 25 कारतूस बरामद किये।
शस्त्र लाइसेंस न दिखा सकने के कारण अरुण को पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया।