अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान आैर सीमैप में एमओयू
लखनऊ। आयुर्वेद आधारित चिकित्सा को वैज्ञानिक आधार देने के लिए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), नई दिल्ली और सीएसआईआर-सीमैप, लखनऊ के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनों संस्थानों ने संयुक्त अनुसंधान, आयुर्वेदिक उत्पादों के वैज्ञानिक प्रमाणीकरण और क्लिनिकल परीक्षणों पर सहयोग की रूपरेखा तय की। इस सहयोग के तहत फैटी लिवर, गट-लिवर रोग और रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी बीमारियों पर शोध किया जाएगा। साथ ही औषधीय पौधों के संरक्षण, छात्र विनिमय कार्यक्रम और आयुर्वेदिक गुणवत्ता मानकों के विकास पर भी काम होगा। बैठक में एआईआईए के निदेशक प्रो. वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति और सीएसआईआर-सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी समेत कई वैज्ञानिक मौजूद रहे।