फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पंचकल्याणक महोत्सव के पात्रों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
पंचकल्याणक महोत्सव के पात्रों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर सि्थत जैन मंदिर जी में रविवार को श्री 1008 चंद्रप्रभु जैन सेवा संस्थान की ओर से सम्मान समारोह हुआ। इसमें 24 जून से 29 जून तक होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के पात्रों का सम्मान हुआ। रिषभ जैन, विशाल जैन, कुबेर रोहित जैन, अरिंजय जैन और डॉ. सारांश, अंबरीष जैन, अनीता सुधीर जैन, आलोक, पीयूष, संजय जैन आदि पात्रों स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति काकोरी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंबू प्रसाद जैन ने महोत्सव को लेकर तैयारियों पर चर्चा की। उत्तरांचल अध्यक्ष जवाहरलाल जैन, प्रचार मंत्री मीनू जैन, शरद जैन, डॉ. जीवन प्रकाश ने भी सुझाव रखे। पारस धाम काकोरी के पट्टाचार्य शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के सान्निध्य यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के मंत्री आलोक जैन, संदीप, विनय कपूर, सुकांत, निकांत, रचित, विशाल, आदीश,जागेश आदि लोग मौजूद रहे।

पंचकल्याणक महोत्सव के पात्रों का हुआ सम्मान

पंचकल्याणक महोत्सव के पात्रों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें