फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रतिभागियों ने पारंपरिक होली गीतों की बारीकियों को सीखा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान की ओर से होली गीत कार्यशाला का समापन अलीगंज स्थित जैक एंड जिल स्कूल में हुआ। वरिष्ठ लोकगायिका रंजना मिश्रा के निर्देशन में प्रतिभागियों ने पारंपरिक होली गीतों की बारीकियों को सीखा। रीना सिंह के संयोजन में संपन्न कार्यशाला में पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से महिलाओं ने भागीदारी की। रंजना मिश्रा ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य होली के अवसर पर गाए जाने वाले पारंपरिक गीतों जैसे धमार, उलारा, चैती, चौताल, होली, रसिया और जवाबी होली को संरक्षित करना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना था। प्रतिभागियों को शिव जी की होली..., बाबा काशी विश्वनाथ गौरा संघे खेलें होरी..., होली खेलै सिया रघुवीरा..., रसिया रोज मेरे घर आवे... और मोरा फागुन में जियरा बहके लला... समेत 13 गीतों का गायन सिखाया गया। इसके अतिरिक्त सिर बांधे मुकुट खेलै होरी... जैसे गीतों का भी अभ्यास कराया गया। कार्यशाला में अल्पना श्रीवास्तव, रमा सिंह, अमिता द्विवेदी, सुनीता निगम, नीलम तिवारी, लता तिवारी, रीना सिंह, माधुरी सिंह, शशि सिंह, दीपा शर्मा, नीलम सचान, अनुपमा श्रीवास्तव, स्मिता अस्थाना और प्रतिमा त्रिपाठी, शशि वर्मा रासी आदि ने प्रतिभाग किया। रंचना मिश्रा ने बताया कि इस कार्यशाला के प्रस्तुतीकरण की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें