फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौत के बाद बच्ची का शव छोड़कर भागे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल अस्पताल में भर्ती हुए बच्ची की मौत के बाद परिवारीजन शव छोड़कर भाग गए। काफी देर तक शव बेड पर पड़ा रहा। स्टाफ ने परिजनों की खोजबीन की मगर वह नहीं मिले। अस्पताल प्रशासन ने शव मॉर्च्युरी में रखवाकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने छानबीन करके शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस का कहना है बच्ची के परिजनों का पता भी अधूरा है और मोबाइल नंबर भी गलत है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर निवासी श्रीकृष्ण की आठ माह की बच्ची धनदेवी को सांस लेने में दिक्कत होने संग बुखार था। बीती 22 फरवरी को बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पीआईसीयू में रखा गया था। जांच में सैप्टीसीमिया की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने बताया कि खून में संक्रमण पहुंचने से बच्ची की हालत गंभीर है। इलाज के दौरान रात करीब ढाई बजे बच्ची की सांसे थम गईं। मौत के बाद पिता बेटी का शव छोड़कर भाग गए। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें