फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पैरामेडिकल छात्रों को एक ही छत के नीचे सभी प्रशिक्षण मिलेंगे, इसी सत्र से दाखिले की तैयारी शुरू

Sat, 17 Dec 2022 10:36 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पैरामेडिकल के सभी कोर्स सरकारी कॉलेजों में शुरू करने की योजना है। इससे छात्रों सभी तरह का प्रशिक्षण एक ही स्थान पर मिल सके।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग आलोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक ही छत के नीचे डॉक्टर, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टॉफ तैयार करने की घोषणा को देखते हुए कुछ कॉलेजों ने इसी सत्र से पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले शुरू कर दिए हैं। मेडिकल कॉलेजों के पैरामेडिकल छात्र अपनी विधा में पारंगत और प्रतियोगिता में दूसरों से बेहतर होंगे।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश के सरकारी व निजी अस्पतालों में पर्याप्त पैरामेडिकल स्टॉफ होने से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि कानपुर, झांसी, कन्नौज में पैरामेडिकल के करीब आठ कोर्स पहले से हैं, जबकि अन्य कोर्स निजी क्षेत्र के कॉलेजों में हैं। अधिक रोजगार की संभावना वाले कोर्सों को सरकारी कॉलेजों में शुरू करने की योजना है। पहले से संचालित कोर्स नए मानकों के आधार पर तय किए गए हैं।

शुरू हो रहे हैं ये कोर्स
बैचलर ऑफ ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन, कॉर्डियोलॉजी टेक्नीशियन, पंप परफ्यूज टेक्नीशियन, एक्सरे सीटी टेक्नोलॉजिस्ट, फिजियोरेथेपी, रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी, बैचलर इन मेडिकल लैबोरेटरी साइंस, बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री, बीएससी इन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग टेक्नीक्स कोर्स शुरू हो रहे हैं। इसी तरह डिप्लोमा इन डायलिसिस टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, क्रिटिकल केयर टेक्नीशियन, आपरेशन टेक्नीशियन, आईसीयू टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन, इंडोस्कोपी टेक्नीशियन, एनेस्थिसिया एंड क्रिटिकल केयर टेक्नीशियन, कार्डिटोलॉजी टेक्नीशियन आदि शुरू हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें