लखनऊ। मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)- 254 के समापन पर ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में मंगलवार को परेड आयोजित की गई। इसमें 123 अधिकारी शामिल हुए।
कोर्स समापन परेड की समीक्षा सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के ऑफिसिएटिंग कमांडेंट मेजर जनरल कंवरजीत सिंह ने की। नौ सप्ताह के कोर्स में युवा आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल और डेंटल ऑफिसर्स को इंटेंसिव कॉम्बैट मेडिकल सपोर्ट ट्रेनिंग दी गई। ऑफिसर्स ने ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट प्रोवाइडर कोर्स में भी हिस्सा लिया। उन्हें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के बारे में सिखाया गया। कैप्टन सैंड्रिमा अशोक को कोर्स का बेस्ट ऑल राउंड ऑफिसर चुना गया। उन्हें कमांडेंट की रोलिंग ट्रॉफी दी गई। फील्ड इवेंट्स में बेस्ट ऑफिसर चुने जाने के लिए भी उन्हें मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह, अशोक चक्र मेमोरियल ट्रॉफी दी गई।