लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की छात्रा संजना ने चेक पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। संजना ने एसएल-तीसरे वर्ग में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। मिश्रित युगल में बेहतरीन तालमेल के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि संजना की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय और देश के लिए गर्व का विषय है।