फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्ति के दिन लेफ्टिनेंट जनरल ने 70 पैराट्रूपर्स संग लगाई पैराजंप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने सोमवार को 70 पैराट्रूपर्स के साथ पैराशूट जंप किया। इसमें आगरा के पास मालपुरा कमांड जंप में सेना व वायुसेना के पैराट्रूपर्स शामिल रहे। उनकी 40 वर्षाें की सक्रिय सैन्य सेवा की यह अंतिम पैराजंप थी।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी मंगलवार 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यह पहली बार है कि किसी आर्मी कमांडर ने सेवा के अंतिम दिन पैराशूट जंप किया है। पूर्व सैनिकों संग वीर नारियां, जवान और मरून बेरेट बिरादरी के परिवार इस छलांग के गवाह बने। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने पूर्व सैनिकों से संवाद किया। उन्होंने अपनी मूल इकाई 411 स्वतंत्र पैरा फील्ड कंपनी का दौरा भी किया। उन्होंने निहत्थे सैनिकाें की मुकाबला तकनीकों को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें