फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak: कई राज्यों तक फैले हैं पेपर लीक गिरोह के तार, छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस तक लगा चुके हैं सेंध

Sat, 04 May 2024 12:55 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पेपर लीक गिरोह के तार कई राज्यों तक फैले हुए हैं। ये लोग प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस तक सेंध लगा चुके हैं। एसटीएफ की जांच शुरू होने के बाद प्रेस के संचालक अमेरिका भाग गए थे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर आउट कराने वाले गिरोह के सदस्यों के तार कई राज्यों तक फैले हुए हैं। एसटीएफ और जिलों की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस तक सेंध लगा चुके हैं। इस प्रकरण की जांच ईडी द्वारा शुरू करने के बाद जांच का दायरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन


सिपाही भर्ती का पेपर लीक करने वाले गिरोह के सदस्यों ने बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हुई प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर आउट कराया है। इसके जरिये उन्होंने करोड़ों रुपये की संपत्तियां भी अर्जित की हैं, जिनके बारे में अब ईडी पता लगा रही है।

ईडी के अधिकारी सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस के संचालकों को नोटिस भेजने की तैयारी में हैं। बता दें कि एसटीएफ की जांच शुरू होने के बाद प्रेस के संचालक अमेरिका भाग गए थे। एसटीएफ द्वारा कई बार नोटिस देने के बावजूद वे पेश नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें