युवा क्रिकेटरों से मिले पंत, मयंक और अर्जुन
लखनऊ। आईपीएल सीजन-19 के लिए केईआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड (की-वायर) लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) का नया पार्टनर बना। रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। इस दौरान टीम के कप्तान ऋषभ पंत, मयंक यादव और अर्जुन तेंदुलकरमौजूद रहे। तीनों ने स्त्री इंडिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन की महिला खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरित की। संवाददाताओं से बातचीत में अर्जुन तेंदुलकर ने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत पर ध्यान दे रही है। हमारा अंतिम लक्ष्य आईपीएल ट्रॉफी जीतना है। इस अवसर पर केईआई के चेयरमैन अनिल गुप्ता मौजूद रहे।