फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक क्विंटल पनीर व मिल्क पाउडर जब्त, चार नूमने भरे

Wed, 13 Dec 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। वैवाहिक व अन्य कार्यक्रमों के चलते पनीर की खपत बढ़ी है। पनीर के साथ अन्य मिलावटी खाद्य पदार्थाें की बिक्री रोकने के लिए मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए ) की टीम ने शहर के साथ सलोन और ऊंचाहार क्षेत्र में जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने एक क्विंटल पनीर व मिल्क पाउडर को जब्त किया है। पनीर के तीन और मिल्क पाउडर का एक नमूना भरकर जांच के लिए भेजा। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार राय ने बताया कि मंगलवार को सीएफएसओ इंद्र बहादुर यादव की अगुवाई में टीम ने शहर के गोराबाजार स्थित विवेक इंटरप्राइजेज और महानंदपुर स्थित अरविंद कुमार के प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना भरा गया।
टीम ने सलोन क्षेत्र के करहिया में प्रमोद की दुकान से पनीर और ऊंचाहार के धरोहरा में गजेंद्र चौधरी की दुकान से मिल्क पाउडर का नमूना भरा। प्रमोद की दुकान से 50 किलोग्राम पनीर और गजेंद्र की दुकान से 50 किलोग्राम मिल्क पाउडर को जब्त किया गया। चारों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें