लखनऊ। काकोरी स्थित पारसनाथ धाम में श्री 1008 आदिनाथ भगवान का छह दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 24 जून से शुरू होगा। पंचकल्याणक समिति के मुख्य संयोजक ब्रजेश जैन ने बताया कि पट्टाचार्य शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में होने वाला यह आयोजन 29 जून तक चलेगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। देश भर से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर भेंट कर महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। इस दौरान विधायक नीरज बोरा, समिति के कार्याध्यक्ष जागेश जैन और सौधर्म इंद्र, विशाल जैन आदि लोग मौजूद रहे।