टूटा शटर व चोरी का सामान ले जाते चोरों की फुटेज।
गुडंबा। त्रिवेणी नगर निवासी थोक व्यापारी शुभम चौरसिया की दुकान से चार लाख रुपये का पान मसाला चोरी हो गया। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है।
शुभम के अनुसार, मड़ियांव थाने के पीछे श्रीनगर कॉलोनी में उनकी शुभ ट्रेडर्स नाम से पान मसाला और सिगरेट की थोक दुकान है। शनिवार सुबह 5:40 बजे उन्हें चोरी की जानकारी मिली। दुकान पहुंचने पर शटर उठा हुआ था और 22 बोरी पान मसाला व छह बंडल सिगरेट गायब थे। पुलिस ने छानबीन की। दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सुबह करीब पांच बजे तीन चोर शटर उठाकर अंदर जाते दिखे। चोर सारा माल पिकअप में लादकर भाग निकले। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
टूटा शटर व चोरी का सामान ले जाते चोरों की फुटेज।