फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धूमधाम से निकाली पालकी यात्रा

Tue, 16 Dec 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली पालकी यात्रा
विज्ञापन
लखनऊ। चौक स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर शंकरी टोला में सोमवार को तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु और श्री पार्श्वनाथ का जन्म व तप कल्याणक मनाया गया। सुबह पूजा-अर्चना कर श्रीजी की पालकी यात्रा निकाली गई। मंदिर से शुरू हुई यात्रा चौक सर्राफा, चौक चौराहा, चूड़ी वाली गली होते हुए जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। वहां भगवान की प्रतिमा पर केसर-चंदन के जल से अभिषेक हुआ। आत्म कल्याण के लिए मंत्रोच्चारण के साथ शांति धारा हुई। महिलाओं ने भजन गाए और भगवान के बाल रूप को पालना झुलाया। समापन पर प्रसाद वितरण हुआ। अशोक जैन, अमित जैन, अमरीश जैन, सचिन जैन, अजय जैन, संजय जैन, दिलीप जैन, निरंजन जैन आदि लोग मौजूद रहे।

धूमधाम से निकाली पालकी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें