लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-जे इलाके में रहने वाले पुताई मजदूर प्रेम शर्मा (40) ने बृहस्पतिवार सुबह फंदा लगा लिया। बिहार के सिवान निवासी प्रेम शर्मा पत्नी सावित्री दो बच्चों सत्यम और अन्नया के साथ किराये पर रहते थे। उनके भाई अजय ने बताया कि प्रेम बुधवार रात शराब के नशे में लौटे। इस पर पत्नी से झगड़ा हो गया। बृहस्पतिवार सुबह पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़कर लौटीं तो दरवाजा बंद मिला। पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़कर तो प्रेम का शव पंखे में रस्सी के सहारे लटका मिला।