लखनऊ। कला निकेतन सोसायटी एवं मालविका आर्ट गैलरी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विकासनगर सेक्टर-दो स्थित आर्ट गैलरी में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों से लेकर युवाओं ने रंगों से समाज, प्रकृति, पर्यावरण, मानवीय संवेदनाओं व व्यक्तिगत भावनाओं से जुड़े विषयों को कैनवास पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कला निकेतन सोसायटी, उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर हुए आयोजन में मालविका आर्ट गैलरी की निदेशक मालविका कपूर, मुख्य अतिथि वरिष्ठ कलाकार अमित कुमार, रश्मि श्रीवास्तव, राजेंद्र मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।