रंगों से उभारी बदलते रेल की तस्वीर
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल व बिहार से लखनऊ के लिए अमृत भारत ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल स्थित रेलवे स्टेशनों के स्थानीय स्कूलों में निबंध लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिताएं कराई गई। गोमतीनगर स्थित टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 9 से 12 तक के 250 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए 'आम लोगों की भारतीय रेल' विषय पर निबंध लेखन तथा आकर्षक पेंटिंग बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विजेताओं को डीआरएम कार्यालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
रंगों से उभारी बदलते रेल की तस्वीर
रंगों से उभारी बदलते रेल की तस्वीर
रंगों से उभारी बदलते रेल की तस्वीर