राज्य ललित कला अकादमी में मासिक कला प्रदर्शनी योजना के तहत कलाकार सुधीर रंजन खास्तगीर के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई।
इसका उद्घाटन शनिवार को हुआ। प्रदर्शनी में 41 चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
चित्रों में विशेष तौर पर हर्ष, नर्तक, संथाल जीवन, पलाश और अमलताश के वृक्षों के भावपूर्ण आकृतियों का चित्रण किया है। प्रदर्शनी 30 सितम्बर तक लगाई जाएगी।