लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को शहीद स्मारक स्थल पर ''एक शाम वीर शहीदों के नाम'' कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 80 मोमबत्तियां जलाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने किया। पीएसी बैंड ने देशभक्ति के तराने प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि सुन्नी धर्म गुरु खालिद रशीद फरंगी महली रहे। विशिष्ट अतिथि महंत देव्यागिरी ने क्रांतिकारियों के बलिदान को अविस्मरणीय बताया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा, महामंत्री निगहत खान, रजिया नवाज, वेद व्रत बाजपेयी, इंसराम अली, वामिक खान, अब्दुल वहीद, प्रदीप सिंह बब्बू और जुबैर अहमद उपस्थित रहे।
अमर शहीदों को किया नमन
अमर शहीदों को किया नमन