भारत सेवा संस्थान ने काकोरी एक्शन की 101वीं वर्षगांठ पर चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज में जागरुकता
लखनऊ। भारत सेवा संस्थान ने काकोरी एक्शन की 101वीं वर्षगांठ पर चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम किया। काकोरी के क्रांतिकारियों के साहस और बलिदान को याद करते हुए विधि विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम से परिचित कराया गया। मुख्य अतिथि और इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के वरिष्ठ अधिवक्ता एलपी मिश्रा ने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा और ज्ञान से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। विशेष आकर्षण ‘बार के साथ विद्यार्थी संवाद’ रहा। इसमें विद्यार्थियों को न्यायालयीन कार्यप्रणाली और वकालत के व्यावहारिक पक्ष पर सीधा संवाद करने का अवसर मिला। यह भी स्मरण किया गया कि चंद्रभानु गुप्ता ने काकोरी के क्रांतिकारियों की ओर से पैरवी की थी।