संत कबीर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम
लखनऊ। उद्यान विभाग के प्रेक्षागृह में सोमवार को संत कबीर की 639वीं जयंती मनाई गई। केजीएमयू के प्रोफेसर हरि राम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और पूर्व पुलिस महानिदेशक व राज्यसभा सांसद बृज लाल, विशिष्ट अतिथि मुख्य कोषाधिकारी लखनऊ साधना कोरी ने भी अपने विचार रखे। आयोजक प्रोफेसर हरिराम ने कहा कि संत कबीर ने पूरे संसार को प्रेम की शिक्षा दी थी। आज प्रेम से ही विश्व में शांति स्थापित हो सकती है। मुख्य अतिथि बृज लाल ने गौतम बुद्ध और संत कबीर के जीवन पर प्रकाश डाला। सभा को महावीर प्रसाद और बिक्री कर उपायुक्त केपी चौधरी ने संबोधित किया। उत्तर प्रदेश कोरी/कोली समाज के अध्यक्ष भगवान दिन शंखवार, भंते दीपांकर, प्रतापगढ़ के कोरी समाज के जिलाध्यक्ष राजा राम कोरी, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सरजू राम राव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उत्तर प्रदेश कोरी संस्थान के अध्यक्ष राम सजीवन कोरी और अरविंद शाक्य भी मौजूद रहे। सभा का संचालन सेवानिवृत्त उप निदेशक गन्ना संस्थान नवल किशोर कमल ने किया।