निर्मल कुमार जैन सेठी को किया नमन
लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को जैन धरोहर दिवस मनाया गया। निर्मल कुमार जैन सेठी की पुण्यतिथि पर श्री दिगंबर जैन सेवा समिति आशियाना एवं श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा के संयुक्त तत्वावधान में विचार गोष्ठी हुई। इसमें समाज लोगों ने सेठी जी के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। मुख्य वक्ता डॉ. अभय कुमार जैन ने कहा कि सेठी जी ने पिछले चार दशकों में प्राचीन प्रतिमाओं के संरक्षण और जैन संस्कृति को जीवंत रखने के लिए बेहतरीन कार्य किए। चंद्र प्रकाश जैन, शरद चंद्र जैन और अभय कुमार शाह सहित अन्य वक्ताओं ने सेठी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जैन संस्कृति के संरक्षण के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर रिमझिम शाह, राखी, ज्योति, सरिता जैन आदि लोग मौजूद रहे।
निर्मल कुमार जैन सेठी को किया नमन
निर्मल कुमार जैन सेठी को किया नमन