लखनऊ। किसान आयोग का गठन, कर्ज माफी व निशुल्क बिजली सहित अन्य मांगों के लिए किसानों ने पांचवें दिन शनिवार को 30 किमी तक पदयात्रा की। भाकियू (भानू गुट) के बैनर तले हरौनी से निकली गरीब-किसान न्याय पदयात्रा काकोरी पहुंच कर संपन्न हुई। प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा ने बताया कि हरौनी में पुलिस प्रशासन के अफसरों को संगठन की ओर से मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। 10 दिवसीय पदयात्रा में हमारी मांगों को प्रतिनिधियों के माध्यम से शासन तक पहुंचाया जाए, ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। पदयात्रा आज काकोरी ब्लाॅक में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को माल के लिए रवाना होगी।