फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संवेदनशील 31 उपकेंद्रों पर तैनाती होगी पीएसी

विज्ञापन
उपभोक्ताओं के हंगामे के कारण उपकेंद्रों पर बढ़ा दी गई है सुरक्षा।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के 31 संवेदनशील विद्युत उपकेंद्रों पर पीएसी तैनात होगी जो कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ ही उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई करेगी। यह निर्देश जिलाधिकारी विशाख जी ने शुक्रवार राजधानी की बिजली व्यवस्था की समीक्षा के दौरान दिए। जिलाधिकारी को बताया गया कि कुछ अराजक तत्व नियोजित तरीके से 31 बिजलीघरों का रात में घेराव करने के साथ बंद बिजली को चालू करने में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। इनमें लौलाई, शिवपुरी चिनहट, उतरेटिया, अंबेडकर उपकेंद्र, एफसीआई, बनी, गहरू, सरोसा-भरोसा, राजाजीपुरम ओल्ड व न्यू, आरडीएसओ, दुबग्गा, इंजीनियरिंग कॉलेज, न्यू कैम्पस, जीपीआरए, अहिबरनपुर, विकासनगर, अपट्राॅन, नूरबाड़ी न्यू व ओल्ड, विक्टोरिया, राधा ग्राम, चौपटिया, हुसैनगंज, पुरनिया, जीएसआई आदि हैं। उन्होंने मध्यांचल निगम मुख्यालय में तैनात निदेशकों, मुख्य अभियंताओं को संवेदनशील बिजलीघरों की रात में निगरानी करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के हंगामे के कारण उपकेंद्रों पर बढ़ा दी गई है सुरक्षा। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें