राष्ट्रीय पान किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव छोटेलाल चौरसिया ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की।
उन्होंने समाज को पार्टी संगठन के साथ-साथ विधानसभा, लोकसभा, नगर निगम व नगर पंचायतों के चुनाव में प्रतिनिधित्व देने की मांग की है।
उन्होंने मिस्त्री को बताया कि देश में चौरसिया समाज के करीब तीन करोड़ लोग हैं।
इनका मुख्य पेशा पान है। प्रदेश में इस समाज की आबादी करीब 40 लाख है और 35 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां पर इस जाति के वोटरों की संख्या 38 हजार से 1.40 लाख तक है।
पूरे देश में समाज से केवल दो विधायक हैं। ऐसे में समाज को प्रदेश, मंडल व जिला स्तर पर पार्टी संगठन में स्थान दिया जाए।