फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सवैया धनी रेलवे क्राॅसिंग पर 65 करोड़ से बनेगा ओवरब्रिज

Thu, 06 Jul 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लालगंज-ऊंचाहार मार्ग स्थित सवैया धनी रेलवे क्राॅसिंग पर लगभग 65 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसकी लंबाई लगभग 600 मीटर होगी। प्रस्ताव रेल विभाग को भेजा गया है। छह महीने में काम शुरू होने की उम्मीद है। ओवरब्रिज बनने से लोगों को जाम से राहत मिलेगा। साथ ही उनका आवागमन बेहतर हो सकेगा।
विज्ञापन

दरअसल, ऊंचाहार से लालगंज की दूरी लगभग 50 किमी है। इस मार्ग पर गांव के पास रायबरेली-प्रयाग रेलखंड की रेलवे क्राॅसिंग संख्या एक स्थित है। मार्ग से प्रतिदिन लगभग तीन हजार वाहन गुजरते हैं, जबकि क्राॅसिंग से होकर गंगा गोमती, नौचंदी, त्रिवेणी इंटरसिटी एक्सप्रेस व बरेली पैसेंजर, रायबरेली कानपुर व रायबरेली ऊंचाहार पैसेंजर समेत माल गाड़ियों का आवागमन होता है। इससे क्राॅसिंग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। अब कुछ ही समय में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलने वाली है। रेलवे व लोक निर्माण विभाग ने क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। रेलवे के सहायक मंडल अभियंता प्रयाग राकेश कुशवाहा व पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मोहित यादव बुधवार को मौके पहुंचकर सर्वे किया। ओवरब्रिज की लंबाई-चौड़ाई की रूपरेखा तैयार की। उधर, सहायक मंडल अभियंता ने बताया कि रेलवे निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पास होने बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
लगभग 10.5 मीटर चौड़े व 600 मीटर लंबे ओवर ब्रिज की दोनों पटरियों पर साइकिल व पद यात्रियों के लिए डेढ़ डेढ़ मीटर चौड़ा साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। इससे साइकिल सवार व पैदल चलने वालों को ओवरब्रिज से गुजरने में आसानी होगी। साथ ही आवागमन के दौरान बड़े वाहनों से खतरा भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें