लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में आगामी चार अक्तूबर को होने वाले प्रदेश स्तरीय शिक्षक गरिमा सम्मेलन पर चर्चा हुई। उत्तर जोन समन्वयक परमानंद द्विवेदी ने बताया कि सम्मेलन के सफल संचालन के लिए 22 समितियों का गठन किया गया है। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी शिव शंकर मिश्र, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ के राम ईश तिवारी, गायत्री परिवार लखनऊ के जिला समन्वयक अतुल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।