फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट से बाहर आए इलाके फिर जा सकते रेड जोन में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में हॉटस्पॉट से बाहर निकले इलाकों में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ रही हैं। इन इलाकों में पुलिस ने पूरी तरह से छूट दे दी है। हर कोई रोड पर बेखौफ घूम रहा है। सबसे बुरा हाला बाजारों का है, जहां एक-एक दुकान पर बीस से अधिक लोग खड़े होकर खरीदारी करते देखे जा सकते हैं। ऐसे में यहां संक्रमण दोबारा फैलने की आशंका बनी हुई है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने पुलिस को पत्र भेजकर लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को कहा है। कोरोना के लिहाज से बेहद संवेदनशील इलाकों में सख्ती का नतीजा रहा कि 28 दिन तक कोई केस न आने पर वह हॉटस्पॉट से बाहर आए हैं। इसके बाद से पुलिस ने इन इलाकों में लोगों को खुली छूट दे दी है। कांप्लेक्स में एकल दुकान खुलने के नियम का पालन नहीं हो रहा है। हॉटस्पॉट से बाहर आए इलाके में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी वहां पर कोई सख्ती नहीं हो रही है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजा है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक, हॉटस्पॉट से बाहर आए इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। राशन दुकानदारों ने बढ़ाई मुसीबत डालीगंज बाजार में राशन दुकानदारों ने मुसीबत बढ़ा दी है। इनकी दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो रहा है। एक-एक दुकान पर 15 से 20 लोग संग खड़े होकर खरीददारी कर रहे हैं। इन दुकानों पर सैनिटाइजर तक की व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं डालीगंज में कूलर, मोबाइल रिपेयरिंग, रिचार्ज समेत अन्य दुकानें खुलने से अफसर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें