फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सात समंदर पार भारतीय गीत-संगीत की धूम मचा रही हमारी बिटिया

Tue, 11 Jul 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की एक बिटिया ने सात समंदर पार भी भारतीय गीत-संगीत की धूम मचा रखी है। रायबरेली के मानस नगर की रहने वाली शालिनी दीक्षित ने अमेरिका के नैशविल शहर में एक देसी रेडियो लांच किया है। इससे जुड़े एक लाख से ज्यादा श्रोता अपनी पसंद के हिन्दी गीत संगीत का आनंद उठा रहे हैं। भारत से अमेरिका में जाकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाली इस बिटिया के इस कार्य से पूरा जिला गर्व महसूस कर रहा है। शालिनी इस देसी रेडियो के माध्यम से अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को भी एक साथ जोड़ने का कार्य भी कर रही हैं।
विज्ञापन

रायबरेली के मानस नगर निवासी व उत्तर प्रदेश बड़ौदा बैंक के शाखा प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के संरक्षक केएन मिश्रा की बेटी शालिनी दीक्षित जिले में रहकर ही पली व बढ़ी है। विवाह के बाद शालिनी अपने साफ्टवेयर इंजीनियर पति प्रशांत दीक्षित के साथ नैशविल में रहने लगी। यही उन्होंने एक नई सोच को अंजाम देकर उसे साकार बनाया। शालिनी ने नैशविल में रहकर सात समुंदर पार एक शुद्ध देसी रेडियो लांच करने की ठानी। इसमें उनके सहयोगी बने उनके मित्र अनिरुद्ध साठे।
अमेरिका से रायबरेली स्थित अपने पिता के घर आई शालिनी ने बताया कि तीन मार्च 2018 को शुद्ध देसी रेडियो लॉन्च किया और पहले दिन इसके लगभग 7000 श्रोता बन गए। अब यह संख्या करीब एक लाख के पास पहुंच रही है। यह एक ऑनलाइन रेडियो है, इसका आनंद एप डाउनलोड कर कोई भी उठा सकता है। बताया कि वालीवुड संगीत के साथ ही देशी रेडियो से भारत की क्षेत्रीय भाषाओं मराठी, तेलुगू, तमिल, उडिय़ा, बंगाली, गुजराती, कन्नड़ से जुड़े ज्ञान वर्धक कार्यक्रमों को भी प्रसारित किया जाता है।
विज्ञापन

शालिनी बताती हैं कि वर्ष २०१८ में हमने एक टेलेंट हंट लांच किया, जिसका नाम ग्लोबल म्यूजिकल आइकन है। उत्तरी अमेरिका में पहला ऐसा वास्तविक मंच है, जो हमारे आसपास की प्रतिभा को बढ़ावा दे रहा है। ग्लोबल म्यूजिकल आइकान को प्रतिभाशालियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से लॉच किया है। शुद्ध देसी रेडियो एकमात्र भारतीय रेडियो है, जिसे मिस यूनिवर्स 2019 और 2023 में मीडिया प्रतिनिधि के रूप में आमंत्रित किया गया। शुद्ध देसी रेडियो को 2019 में टेक्सास में हुए हाउडी मोदी कार्यक्रम में भी आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें