लखनऊ। एलडीए में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बीते 10 दिन में 461 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब इनमें से योजनावार टॉप-10 बकायेदारों की सूची तैयार की जाएगी। इसी क्रम में शारदा नगर विस्तार स्थित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में एलडीए बुधवार और बृहस्पतिवार को ओटीएस शिविर आयोजित करेगा। उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को 72 आवंटियों ने एकमुश्त समाधान योजना के लिए आवेदन किया। इसे मिलाकर अभी तक ओटीएस के 461 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ओटीएस के तहत आवेदन करने वाले सभी बकायेदार आवंटियों को दंड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज से छूट मिलेगी।