फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एम्स में लगी उन्मुखीकरण क्लास, स्टूडेंट्स ने एक दूसरे का जाना

Wed, 06 Sep 2023 05:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस के पांचवें बैच के स्टूडेंट्स को मेडिकल एजूकेशन के बारे में बताया
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को अनुशासन व अन्य तमाम जानकारियां दीं, जल्द चलेंगी कक्षाएं
फोटो संख्या 24
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस के पांचवें बैच की पढ़ाई के लिए एकेडमिक पिनअप सेरेमनी के बाद बुधवार को उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) क्लास लगी। एमबीबीएस स्टूडेंट्स ने एक दूसरे से पहचान बनाने के साथ ही एक दूसरे के लक्ष्यों के बारे में डिस्कस किया। सभी ने अपनी पुरानी पढ़ाई के अनुभवों के बारे में भी एक दूसरे को साझा किया इसके अलावा एम्स प्रशासन की ओर से भी एमबीबीएस की पढ़ाई के संबंध में जरूरी जानकारियां दी गई। मेडिकल एजूकेशन के बारे में स्टूडेंट्स को बताने के साथ ही अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया गया। क्लास में सभी स्टूडेंट्स के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। सभी ने अनुशासन में रहकर बढि़या पढ़ाई का संकल्प भी लिया।
एम्स में एमबीबीएस के पांचवें बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हो गया है। शुरू के 15 दिनों तक उन्मुखीकरण कक्षाएं संचालित होंगी। इसमें स्टूडेंट्स को सभी बेसिक जानकारियां उपलब्ध कराई जानी है। साथ ही अलग-अलग प्रांंतों से आए स्टूडेंट्स को आपस में पहचान बनाने का मौका भी मिलेगा। 15 दिन बाद एमबीबीएस के चारों विषयों की पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन

उन्मुखीकरण क्लास के पहले दिन एमबीबीएस स्टूडेंट्स में पढ़ाई को लेकर जोश देखने को मिला। एक दूसरे से अपने अनुभवों को सभी ने शेयर किया और पहचान बनाई। हॉस्टल वार्डनों, एकेडमिक व रिसर्च इंचार्ज ने भी स्टूडेंट्स को बेसिक जानकारियां दी। मेडिकल एजूकेशन के बारे में उन्हें बताया गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सफलताओं की जानकारी दी गई। स्टूडेंट्स ने सवालों के जवाब भी लिए। स्टूडेंट्स का कहना है कि पहला दिन बहुत अच्छा लगा। काफी कुछ सीखने और एक दूसरे से संबंध बनाने का मौका मिला।
इनसेट
11 सितंबर तक बीएससी पैरामेडिकल की 50 सीटें होंगी लॉक
एम्स में बीएससी पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं को 11 सितंबर तक सीटें लॉक करने का मौका दिया गया है। जल्द ही सभी 50 सीटें लॉक होने के बाद इसकी पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए दिल्ली में काउंसलिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

इनसेट
एमबीबीएस के पांचवें बैच की उन्मुखीकरण कक्षाएं संचालित हो गई हैं। 100 बैच के स्टूडेंट्स को फंडामेंटल जानकारियां दी गईं। साथ ही एक दूसरे से पहचान बनाने का मौका दिया गया। छात्र-छात्राओं में डॉक्टरी की पढ़ाई को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
-समीर शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एम्स रायबरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें