सुंदरकांड और भव्य भंडारे का आयोजन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर दारुलसफा स्थित विधायक आवास परिसर के हनुमान मंदिर में सुंदरकांड और भंडारा हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह की ओर से यह आयोजन हुआ। इसमें सभी ने पूजा-अर्चना कर सीएम के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। समापन पर हवन-यज्ञ हुआ। मुख्य यजमान यशवंत सिंह रहे।
सुंदरकांड और भव्य भंडारे का आयोजन