लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित एक मैरिज लॉन में साहित्यिक संस्था आरंभ की ओर से रविवार को लोकप्रिय गीतकार स्व. रमेश रंजन मिश्र की स्मृति में पावस रंजन काव्य समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता शायर संजय मिश्रा ‘शौक’ ने की। इस दौरान ज्ञान प्रकाश आकुल ने सावन और प्रेम में लिपटी रचना से खूब वाहवाही लूटी। कुलदीप कलश के संचालन और सर्वेश त्रिपाठी व गौरव मिश्र के संयोजन में धीरज मिश्र ‘शाण्डिल्य’, आदर्श सिंह निखिल, विशाल मिश्र ''समर्पित'', अनुज पांडेय ''अब्र'', सौरभ जायसवाल, सोमनाथ कश्यप समेत प्रदेश के अन्य जिलों से आए रचनाकारों ने भी काव्यपाठ किया। मुख्य अतिथि आईपीएस अविनाश पांडेय, राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अशोक अज्ञानी, कवि नरेश कात्यायन आदि की मौजूदगी रही।