लखनऊ। श्री दादी परिवार की ओर से दो दिवसीय झुंझुनूं झूला उत्सव का आयोजन किया गया। दूसरे दिन शुक्रवार को निरालानगर में स्थित होटल में पूर्व उप मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा ने दादी की आरती की। मौके पर परिवार के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री सुनील तुलस्यान, भारत भूषण गुप्ता, राजेश चंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।