फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आर्म बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में शनिवार को आर्म बॉक्सिंग इंडिया राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। इस तीन दिवसीय शिविर में देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों को जहां आधुनिक तकनीकों से परिचित कराया जा रहा ह। वहीं, उनके प्रदर्शन के आधार पर आगामी एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम चयन की भी तैयारी शुरू हो गई है। आर्म बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव नसीरुद्दीन के निर्देशन में संचालित किए जा रहे शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व खेल मंत्री ओपी सिंह, स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय और जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कैंप के दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, दिल्ली, केरल, पंजाब और मध्य प्रदेश से आए खिलाड़ी यहां फिटनेस, तकनीकी अभ्यास, मुकाबला रणनीति और रेफरी नियमों की बारीकियां सीख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें