लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल की विभिन्न शाखाओं के तत्वावधान में सोमवार समर कैंप का आगाज हुआ। इसके अंतर्गत स्कूल की 21 शाखाओं में कैंप का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्रों ने ताइक्वांडो, सेल्फ डिफेंस, तैराकी, ऐरोबिक्स, स्केटिंग समेत अन्य का आयोजन किया गया। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डाॅ. भारती गांधी ने सीएमएस के विभिन्न शाखाओं की ओर से आयोजित समर कैंप की जानकारी देते हुए कहा इन आयोजनों से छात्रों को उनकी रुचियों के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को निखारने व संवारने का अवसर मिल रहा है।