गोमती नगर स्थित सीएमए भवन में सोमवार को इंस्टीट्यूट ऑफ कास्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के लखनऊ चैप्
लखनऊ। गोमती नगर स्थित सीएमए भवन में सोमवार को इंस्टीट्यूट ऑफ कास्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के लखनऊ चैप्टर की ओर से दिसंबर के लिए ओरल क्लासेस की शुरुआत हुई। साथ ही पूर्व परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों को सर्टिफिकेट व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस माैके पर एडमिन ऑफिस का शुभांरभ भी किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि सीएमए सुनील कुमार सिंह ने बच्चों को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष सीएमए रंजीत सिंह, उपाध्यक्ष सीएमए जूही उपाध्याय, सचिव सीएमए अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष सीएमए नरेंद्र कुमार आदि माैजूद रहे।