फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में अब स्टेम सेल से होगा दांतों का इलाज, ट्यूमर व कैंसर का उपचार होगा आसान

Tue, 28 Feb 2023 10:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रो. शालीन चंद्रा ने बताया कि स्टेम सेल से मुंह में मौजूद घाव जल्द भरेंगे। दो से तीन माह में स्टेम सेल से इलाज की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इसकी कुछ मशीनें आ चुकी हैं और कई मशीनें आने वाली हैं। 
विज्ञापन
केजीएमयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में अब स्टेम सेल का उपयोग दांतों के इलाज में भी हो सकेगा। इससे मुंह के ट्यूमर और कैंसर समेत कई अन्य बीमारियों के इलाज में मदद मिलेगी। ओरल पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी एंड फोरेंसिक ऑडेंटोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. शालीन चन्द्रा ने यह जानकारी दी। वे न्यू डेंटल बिल्डिंग में डॉ. सीपी गोविला प्रेक्षागृह में देश के पहले ओरल पैथोलॉजिस्ट डॉ. एचएम ढोलकिया के जन्मदिन के तहत मनाए जा रहे राष्ट्रीय ओरल पैथोलॉजी दिवस पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


प्रो. शालीन चंद्रा ने बताया कि स्टेम सेल से मुंह में मौजूद घाव जल्द भरेंगे। दो से तीन माह में स्टेम सेल से इलाज की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इसकी कुछ मशीनें आ चुकी हैं और कई मशीनें आने वाली हैं। स्टेम सेल से दांत की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों में टिश्यू उगाकर इंप्लांट करना भी संभव हो सकेगा। विभाग में इसके लिए जल्द ही स्टेम सेल रिसर्च यूनिट भी शुरू की जाएगी। डॉ. पुनीत आहुजा ने कहा मरीज यदि इलाज छोड़ दे तो भी पांच साल तक डेंटल रेकॉर्ड रखना बेहद जरूरी है। वहीं नियमित फॉलोअप के लिए आने वाले मरीजों का 10 साल तक डेंटल डेंटल रिकार्ड अस्पतालों को रखना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें