फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईटीआई में प्रवेश का मौका कल तक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए आवेदन का अंतिम मौका 15 अक्तूबर तक है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हें पहले चयन के बावजूद प्रवेश नहीं मिल सका या जो अब तक प्रवेश नहीं ले सके हैं, आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी जिले के किसी भी राजकीय आईटीआई में व्यक्तिगत रूप से प्रार्थना पत्र जमा कर सकते हैं। इसके साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र, रैंक पत्र और शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। मेरिट सूची 17 अक्तूबर को जारी होगी। चयनित अभ्यर्थी उसी दिन शाम पांच बजे तक अपने सभी अभिलेखों के साथ प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें