लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय (केकेसी) की खाली सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया जारी है। कॉलेज प्रशासन ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में आए आवेदनों की संख्या के साथ ही खाली सीटों का ब्योरा भी जारी किया है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद चंद्रा ने बताया कि सत्र 2024-25 में बीए-सेल्फ फाइनेंस, बीकॉम-सेल्फ फाइनेंस, बीएससी-मैथ्स, बीएससी-सांख्यिकी, एमएम-अर्थशास्त्र, एमए-अंग्रेजी, एमए-समाजशास्त्र, एमकॉम- अप्लाईड इकोनॉमिक्स और एमएससी-भौतिकशास्त्र में सीटें अभी भी खाली हैं। इच्छुक विद्यार्थी इन कोर्सों में आवेदन कर सकते हैं।