फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौ सेना दिवस पर याद किए गए ऑपरेशन ट्राइडेंट के नायक

Fri, 05 Dec 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नौसेना दिवस के मौके मौजूद सैन्य अफसर। स्रोत: सेना
विज्ञापन
लखनऊ। नौ सेना दिवस पर आयोजित समारोह में 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय नौसेना की निर्णायक जीत तथा ऐतिहासिक ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के नायकों को याद किया गया। यूपी नेवल यूनिट तीन एनसीसी लखनऊ ने बोट पूल में भारतीय नौसेना के साहस, समर्पण और समुद्री उत्कृष्टता को नमन करते हुए नेवी दिवस-2025 का आयोजन देशभक्ति की भावना के साथ किया। समारोह में एनसीसी कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कमांडर सुमित घोष (सेवानिवृत्त), विशिष्ट पनडुब्बी अधिकारी एवं ‘ऑपरेशन-विजय’ तथा ‘ऑपरेशन पराक्रम’ के पूर्व नौसैनिक शामिल हुए। ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय लखनऊ तथा कमांडर गौरव शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें